1877 :ओडिशा के सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी एवं साहित्यकार पंडित गोपाबंधु दास का जन्म।
1949 :भारतीय प्रादेशिक सेना का गठन। ब्रिटिश हुक्मरान ने 'इंडियन टेरिटोरियल एक्टÓ के आधार पर इसके गठन का रास्ता साफ किया था। आजादी के बाद भारत के पहले गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी ने औपचारिक तौर पर स्थापना की।
1963 : सैफुद्दीन किचलू का निधन। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी किचलू पहले भारतीय थे, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए लेनिन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
1970 :बम्बई के भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में यूरेनियम 233 का उत्पादन।
1976 :बॉम्बे (अब मुंबई) और लंदन के बीच संपर्क के साथ ही अंतरराष्ट्रीय डायरेक्ट डायलिंग टेलीफोन सेवा की शुरुआत।
1990 :देश में ही निर्मित पहला तेल टैंकर 'मोतीलाल नेहरूÓ भारतीय जहाजरानी निगम को सौंपा गया।
1991 :सूमो पहलवानी के 1500 बरस के इतिहास में पहली बार जापान से बाहर इसका आयोजन किया गया।
1997 :इटली के लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
2004 :अफगानिस्तान के इतिहास में पहली बार लोगों ने अपनी पसंद का राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान में हिस्सा लिया। हामिद करजई विजयी रहे।
2012:तालिबान के बंदूकधारियों ने पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली 15 साल की मुखर वक्ता मलाला यूसुफजई को सिर में गोली मारी। मलाला इस घातक हमले में बच गईं।