1901:अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने राष्ट्रपति भवन का नाम बदलकर व्हाइट हाउस कर दिया।

1967: समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया का निधन हो गया।

1999: पाकिस्तान में सेना द्वारा तख्ता पलट के बाद जनरल परवेज मुशर्रफ सत्ता पर काबिज।

2000: अंतरिक्ष यान डिस्कवरी फ्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।

2001: संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

2002: यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया।

2004: पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।

2007: अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 : रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पांच सौ एकड़ ज़मीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली। कारल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनी।

2008: पोप ने सिस्टर अल्फोंसा को संत घोषित किया, जो भारत की पहली महिला संत बनीं।

2011: भारत और फ्रांस ने संयुक्त रूप से मेघा ट्रॉपिक्स नामक एक उपग्रह लॉन्च किया, जो मानसून का अध्ययन करने के लिए है।