1240:रजिया सुलतान का निधन। रजिया को भारत की पहली महिला शासक होने का गौरव हासिल है।
1882:शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा तत्कालीन कलकत्ता, बम्बई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
1944:जर्मन फील्ड मार्शल एरविन रोमेल ने एडोल्फ हिटलर की हत्या की साजिश में नाम आने के बाद जहर खाकर जान दी।
1956:दलित नेता और भारतीय संविधान के निर्माताओं में से एक डॉ। भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयाइयों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया।
1964:मार्टिन लूथर किंग जूनियर को अहिंसा के सिद्धांत का पालन करते हुए रंगभेद के खिलाफ संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।
1994:प्रख्यात उपन्यासकार और 1988 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नाकिब महफूज को काहिरा में इस्लामिक उग्रवादियों ने छुरा घोंपकर मार डाला।
1994- फलस्तीन के नेता यासर अराफात को इस्राइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन और विदेश मंत्री शिमोन पेरेज के साथ इस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
2010- राजधानी दिल्ली में तीन अक्टूबर को शुरू हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
2012:नाइजीरिया के कदुना राज्य की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की