1240:दिल्ली सल्तनत पर 1236 ई0 से 1240 ई0 तक शासन करने वाली रजि़या सुल्तान का निधन।

1918 :शिरडी के साईं बाबा ने शरीर त्यागा।

1931 :पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म।

1932 :टाटा समूह ने पहली एयरलाइन की शुरुआत की। इसका नाम 'टाटा संस लिमिटेडÓ रखा गया।

1951 :अमेरिकी टेलीविजन के हास्य धारावाहिक 'आई लव लूसीÓ का प्रसारण शुरू। इसमें लूसील बॉल और उनके पति डेसी एरनाज ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। यह धारावाहिक दुनियाभर में खूब देखा और सराहा गया।

1969 :सोमालिया के राष्ट्रपति कैब्दीराशिद केली शेरमार्के की हत्या।

1987 :बुर्किना फासो में सैनिक विद्रोह में शासन प्रमुख थामस संकारा का तख्ता पलट करने के बाद उनकी और उनके कुछ समर्थकों की हत्या की।

1988 :उज्जवला पाटिल एक नौका में दुनिया की यात्रा करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

1990: सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1993 :दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला और एफ डब्ल्यू क्लार्क को रंगभेद को शांतिपूर्ण ढंग से खत्म करने और नये लोकतांत्रिक दक्षिण अफ्रीका की नींव रखने पर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।

1997: अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास द गॉड आ$फ स्माल थिंग्स के लिए बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

2003 :अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजने वाला चीन तीसरा देश बना।

2020 :भारत की प्रथम ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का निधन।