1788:मराठों ने शाह आलम को दिल्ली की गद्दी पर बिठाया।
1905:भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड कर्जन के आदेश पर बंगाल का विभाजन।
1923: वॉल्ट डिज़्नी और उनके भाई रॉय ने डिज़्नी ब्रदर्स कार्टून स्टूडियो की स्थापना की, जो आज वॉल्ट डिज़्नी कंपनी के नाम से जाना जाता है।
1934:चीन के कम्युनिस्टों ने दस हजार किलोमीटर की यात्रा शुरू की, जिससे कम्युनिस्ट क्रांति का आधार दक्षिण-पूर्व चीन से बदलकर उत्तर पश्चिम चीन हो गया और माओ त्से तुंग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अविवादित नेता के रूप में उभरे।
1942:बंगाल में आए प्रलयंकारी तूफान में 40 हजार लोगों की मौत।
1951: पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली की एक जनसभा के दौरान हत्या कर दी गई।
1964:परमाणु स्पर्धा में शामिल होने को उत्सुक चीन ने अपने पहले परमाणु बम का सफल परीक्षण किया।
1978:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान में फैसलाबाद टेस्ट से अपने क्रिकेट जीवन की शुरुआत की।
1984: दक्षिण अफ्रीका के कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
1996: ग्वाटेमाला सिटी में फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में 84 लोगों की मौत हो गई।
2020:कविताएं पढ़ने की अपनी खास शैली के लिए मशहूर बंगाली प्रस्तोता प्रदीप घोष का निधन।