1618:छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का जन्म। 

1903:पनामा ने कोलंबिया से आजादी की घोषणा की।

1906:भारतीय सिनेमा और रंगमंच के सशक्त अदाकार पृथ्वीराज कपूर का जन्म। अपने अभिनय और बुलंद आवाज से उन्होंने कई किरदारों को अमर बना दिया। इनमें 'अलैक्जैंडर द ग्रेटÓ और 'मुगले आजमÓ का जिक्र खासतौर से किया जा सकता है। 

1911:लुई शेवरले और विलियम सी डुरंट ने डेट्रॉयट में शेवरले मोटर कार कंपनी की शुरुआत की।

1933:अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए अमर्त्य सेन का जन्म हुआ। 

1957:सोवियत संघ ने 'लाइकाÓ नाम की मादा श्वान को अंतरिक्ष में भेजा। अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान के पार पहुंची वह पहली जीवित प्राणी थी।

1992:राष्ट्रपति एच डब्ल्यू बुश को हराकर डेमोक्रेट बिल क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बने। 

2004:अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए पहले चुनाव में हामिद करजई को विजेता घोषित किया गया।

2014:आतंकवादियों के हमले में 11 सितंबर, 2001 को तबाह हुए न्यूयॉर्क सिटी के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की जगह बने नए परिसर को खोला गया। 

2023:पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने सेना के दो वाहनों पर किया हमला, 14 सैनिकों की मौत।

2024:युगांडा के एक शरणार्थी शिविर में चर्च पर आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत।