1861:सिएटल में वाशिंगटन विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1889 :स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उद्योगपति और मानवशास्त्री जमनालाल बजाज का जन्म हुआ।
1922 :हॉवर्ड कार्टर ने मिस्र में फेरो तूतनखामन की कब्र की खोज की।
1956 :हंगरी में बगावत को कुचलने के लिए सोवियत सेनाएं वहां पहुंची। 1979 :ईरान में बंधक संकट की शुरुआत। तेहरान स्थित अमेरिकी दूतावास पर ईरान के उग्रवादियों ने हमला कर वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाया। बहुत से लोगों को एक वर्ष से अधिक समय तक बंधक रखा गया।
1980:हॉलीवुड के पूर्व अभिनेता और कैलिफोर्निया के गवर्नर रोनाल्ड रीगन ने जिमी कार्टर को बड़े अंतर से हराकर अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव जीता।
1995 :शिमोन पेरेज और यासिर अराफात के साथ 1994 में नोबेल शांति पुरस्कार साझा करने वाले इजराइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन की एक शांति रैली के दौरान यहूदी उग्रवादियों ने हत्या कर दी।
2001 :जे के रॉलिंग्स की मशहूर हैरी पॉटर श्रृंखला पर बनी पहली फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द सारसर्स स्टोनÓ का लंदन में प्रीमियर। 2008 :डेमोक्रेटिक पार्टी के बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने। वह इस पद पर पहुंचे अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी नागरिक थे।
2018 :यमुना नदी पर बने विशाल सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन। लोहे के मजबूत तारों से बने 154 मीटर ऊंचे इस सुंदर ढांचे को दिल्ली का नया हस्ताक्षर कहा गया।