1797- प्रसिद्ध उर्दू कवि मिर्जा गालिब का उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्म।

1861- कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।

1831-ब्रिटिश जीवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन ने एचएमएस बीगल नामक जहाज पर प्रकृतिवादी के रूप में अपनी यात्रा शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने विकासवाद के सिद्धांत को प्रतिपादित किया।

1911- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में भारतीय राष्ट्रगान जन गण मन को पहली बार सार्वजनिक रूप से गाया गया था।

1939-तुर्की में 7.8 तीव्रता का एक विनाशकारी भूकंप आया, जिसमें 30,000 से अधिक लोग मारे गए।

1934- फारस के शाह मोहम्मद रजा पहलवी ने फारस को ईरान घोषित कर दिया।

1945-अर्थशास्त्री हैरी डेक्सटर व्हाइट और जॉन मेनार्ड कीन्स के विचारों के आधार पर 29 सदस्य देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना की गई थी।

1949- चार साल की क्रांति के बाद इंडोनेशिया को डचों से पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

1978-स्पेन चार दशकों की तानाशाही के बाद एक लोकतंत्र बन गया, जब राजा जुआन कार्लोस ने देश के पहले लोकतांत्रिक संविधान की पुष्टि की।

1979-आक्रमणकारी सोवियत सेना ने तख्तापलट करते हुए अफगानिस्तान के ताजबेग महल पर धावा बोल दिया और राष्ट्रपति हाफिजुल्लाह अमीन की हत्या कर दी।

    2007 में, पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री और देश की पहली महिला नेता बेनजीर भुट्टो की एक आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी।