1668 : मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी की मुगल शासक औरंगजेब की कैद में यातना देने के कारण मौत।

1767 : किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने। उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।

1836 : स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1885 : बंबई (अब मुंबई) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन।

1896 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में पहली बार वंदे मातरम् गाया गया।

1926 : इंपीरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।

1928 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार सवाक (बोलती) फिल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।

1942 : रॉबर्ट सुलिवन अटलांटिक महासागर के ऊपर 100 बार उड़ान भरने वाले पहले पायलट बने।

1950 : द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।

1974 : पाकिस्तान में शक्तिशाली भूकंप। 6.3 तीव्रता के इस भूकंप में 5200 से ज्यादा लोगों की मौत।

1984 : राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली।

1995 : पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।

2000: भारतीय डाक विभाग ने वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में पांच डाक टिकटों के सेट में तीन रुपये का एक सचित्र डाक टिकट जारी किया।