1789 : अमरीकी जनता ने जॉर्ज वाशिंगटन को देश का पहला राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान किया।
1859 : सिपाही विद्रोह में संलिप्तता के मामले में मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर (द्वितीय) के खद्घलाफ सुनवाई शुरू।
1927 : पहली ट्रांस-एटलांटिक व्यावसायिक टेलीफोन सेवा न्यूयॉर्क से लंदन के बीच शुरू हुई थी।
1929 : मदर टेरेसा ने कलकत्ता पहुंचकर गरीब और बीमार लोगों के लिए चिकित्सा कार्य शुरू किया।
1953 : अमरीकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने हाइड्रोजन बम बनाने की घोषणा की।
1959 : संयुक्त राज्य अमरीका ने क्यूबा में फिदेल कास्त्रो की नई सरकार को मान्यता प्रदान की।
1972 : स्पेन के इबीसा क्षेत्र में विमान दुर्घटना में चालक दल के छह सदस्यों समेत 108 यात्रियों की मौत।
1980 : बहुमत के साथ इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी।
1987 : कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में तीन सौ विकेट पूरे किए।
1999 : अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्रवाही शुरू।
2000 : जकार्ता (इंडोनेशिया) में 10 हजार मुसलमानों ने मोलुकस द्वीप समूह में ईसाईयों के विरुद्ध जेहाद की घोषणा की।
2003 : जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की।