1630:सिखों के सातवें गुरु, गुरु हर राय का जन्म हुआ।
1681:छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का रायगढ़ किले में राज्याभिषेक हुआ।
1901:समाज सुधारक महादेव गोविंद रानाडे का निधन हुआ।
1920:राष्ट्र संघ की पहली परिषद की बैठक पेरिस में हुई।
1938:उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ।
1943:इंडोनेशिया के अमोल द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना ने पहला हवाई हमला किया।
1946:अभिनेता कबीर बेदी का जन्म हुआ।
1955:पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) का औपचारिक उद्घाटन हुआ।
1991:खाड़ी युद्ध की शुरुआत हुई, जब अमेरिका ने इराक पर हमला किया।
1992:मेक्सिको सिटी में शांति संधि के साथ अल सल्वाडोर का गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
1995:केविन सोरबो अभिनीत टीवी शृंखला हरक्यूलिस:द लीजेंडरी जर्नीज का प्रीमियर हुआ।
2003:भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला अपनी दूसरी अंतरिक्ष यात्रा के लिए रवाना हुईं (वह बाद में कोलंबिया आपदा में शहीद हुईं)।
2005:रोमानियाई महिला एड्रियाना इलीयस्कू ने 66 साल की उम्र में बच्चे को जन्म देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2006 : समाजवादी नेता मिशेल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं।