2006:लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन जिनेवा में वार्ता के लिए सहमत।
2004:अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।
2003:चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता फेंग जू को देश निकाला दिया गया।
2002:अर्जुन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले एयर मार्शल बने। दो अमेरिकी सांसदों सहित 98 को पद्म सम्मान दिये जाने की घोषणा की।
1994:तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह तुर्कसैट प्रथम अटलांटिक महासागर में गिरा।
1992:रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्त्सिन ने अमेरिकी शहरों को लक्ष्य करके तैनात परमाणु प्रक्षेपास्त्रों को हटाने की घोषणा की।
1991:यूगोस्लाविया में तनाव दूर करने के लिए सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं की बैठक हुई।
1983:आचार्य विनोबा भावे को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा।
1980:मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
1975:शेख मुजीबुर्रहमान बांगला देश के राष्ट्रपति बने।
1971:हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।
1969:अमेरिका और उत्तरी विएतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ।
1959:ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापार समझौता किया।
1952:सार के प्रशासन को लेकर फ्राँस और जर्मनी के बीच विवाद हुआ।
1882:वर्जीनिया वुल्फ का जन्म हुआ।
1874:ब्रिटिश साहित्यकार समरसेट मॉम का जन्म हुआ।