1528 :भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को पराजित कर चंदेरी के किले पर कब्जा जमाया।
1916 :प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया।
1939 :रामकृष्ण मिशन इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चर की स्थापना।
1942 :जर्मनी और इटली के सैनिकों ने लीबिया के बेनगाजी पर कब्जा किया।
1949 :ब्रिटेन ने इजराइल को मान्यता दी।
1970 :निशानेबाजी में ओलंपिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का जन्म।
1979 :भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया।
1989 :सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।
1992 :भारत आसियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
1994 :भारत सरकार ने एयर कार्पोरेशन एक्ट 1953 को रद्द किया।
1996 :फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने भविष्य में देश में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।
2007 :हिन्दी फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लंदन के चैनल-4 का मशहूर रियालिटी शो बिग ब्रदर जीता।
2010 :भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत बनाए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान ने रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलतापूर्वक परीक्षण उड़ान भरी।