1790 : न्यूयार्क शहर में पहली बार ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स’ का आयोजन किया गया।

1793 : फ्रांस ने ‘यूनाइटेड किंगडम’ और नीदरलैंड पर युद्ध की घोषणा की।

1797 : लार्ड कॉर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।

1814 : फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की मौत हुई।

1827 : कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।

1835 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने दार्जिलिंग को सिक्किम के पट्टे पर लिया। मॉरीशस में ‘गुलामी प्रथा’ का समापन हुआ।

1855 : ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ।

1881 : दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना हुई।

1884 : डाक बीमा योजना लागू हुई। ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी का पहला वॉल्यूम ‘ए टू आंट’ का प्रकाशन।

1908 : पुर्तगाल नरेश कार्लास प्रथम और युवराज लुइस फिलिप की लिस्बन में हत्या हुई तथा मैनुअल द्वितीय शासक बने।

1922 : महात्मा गाँधी ने असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी भारत के वायसराय को दी।

1924 : यूएसएसआर ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की। ब्रिटेन ने सोवियतसंघ को मान्यता प्रदान की।

1949 : ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ ने ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया’ का अधिग्रहण कर लिया।

1953 : नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए।