1614 : जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।

1695 : फ्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।

1884 : चाल्र्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फौजें सुडान पहुंची।

1900 : दक्षिण अफ्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फौजों के सामने हथियार डाल दिए।

1905 : शामजी कृृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।

1911 : एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई, जो 10 कि.मी. की थी। विमान से पहली बार डाक पहुंचाने का काम भारत में हुआ, जिसमें 6500 पत्र नैनी ले जाए गए।

1915 : प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबंदी की।

1930 : लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल के नौवे ग्रह रहे प्लूटो की खोज क्लाइड टॉमबामग ने किया। बाद में प्लूटो से ग्रह का दर्जा वापस ले लिया।

1941 : अमरीका के गायक इमा थॉमस का जन्म हुआ।

1943 : नाजी सेना ने व्हाइट रोज आंदोलन के सदस्यों को गिरफ्तार किया।

1945 : द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।

1946 : शाही नौसेना विद्रोह मुंबई में हुआ।

1954 : पहले चर्च ऑफ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफोर्निया में की गई।

1965 : द गांबिया युनाइटेड किंगडम के शासन से स्वतंत्र हुआ।

1971 : भारत और ब्रिटेन के बीच उपग्रह संपर्क कायम हुआ।