1586 : अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गए।
1788 : पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।
1921 : जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।
1925 : जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुए।
1945 : द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1952 : नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1760 : लॉर्ड क्लाइव ने पहली बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस लौटे। रॉबर्ट क्लाइव ईस्ट इंडिया कंपनी की तरफ से भारत के पहले गवर्नर जनरल थे।
1962 : देश के तीसरे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई। जवाहरलाल नेहरू तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
1975 : सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।
1980 : ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।
1988 : सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।
1995 : असम में ट्रेन में दो बम ब्लास्ट हुए। सेना के 22 जवानों की मौत।
2000 : रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।