1862:मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना 6 अगस्त 1862 में की गई।
1906:प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर वंदेमातरम समाचार पत्र का प्रकाशन 6 अगस्त 1906 में प्रारंभ किया।
1959:भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह का जन्म 6 अगस्त 1959 को हुआ।
1970:भारतीय, अमेरिकी फिल्म निर्देशक एम. नाइट श्यामलन का जन्म 6 अगस्त 1970 को हुआ।
1996:नासा ने 6 अगस्त 1996 में मंगल ग्रह पर जीवन होने की संभावना जताई।
2002:भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण ऑस्ट्रेलिया ने 6 अगस्त 2002 में पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया।
2006:भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता सूरज भान का निधन 6 अगस्त 2006 को हुआ।
2007:मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को 6 अगस्त 2007 में क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
2007:हंगरी के वैज्ञानिकों ने 6 अगस्त 2007 में लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।
2008:सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को 6 अगस्त 2008 में अन्ध्र प्रदेश के कृष्णापट्टनम में 880 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल बॉयलर लगाने का आर्डर मिला जो इस श्रेणी का पहला आर्डर है।
2010:जम्मू-कश्मीर में 6 अगस्त 2010 को अचानक बाढ़ आने से कम से कम 255 लोग मारे गए।