1793:फ्रांस की राजधानी पेरिस में दुनिया के सबसे बड़े कला संग्रहालयों में शामिल लूस्र संग्रहालय को आम जनता के लिए खोला गया।
1809:इक्वाडोर को स्पेन से आजादी मिली।
1822:सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत।
1831: कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत।
1894:भारत के चौथे राष्ट्रपति वराहगिरी वेंकट गिरी (वी. वी. गिरि) का जन्म हुआ। वह देश के चौथे राष्ट्रपति बने।
1942:महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आह्वान के ठीक अगले दिन ब्रिटिश सरकार ने बड़े पैमाने पर दमन चक्र चलाते हुए गांधीजी और अन्य चोटी के कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया।
1966:अमरीका ने अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने पहला अंतरिक्ष यान भेजा।
1962:आज ही के दिन बच्चों का चहेता स्पाइडरमैन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया।
1977:ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ ने कड़ी सुरक्षा के बीच 11 साल के बाद उत्तरी ऑयरलैंड की यात्रा।
1979:उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 को प्रक्षेपित किया गया।
1990:तकरीबन 15 महीने की यात्रा के बाद अमेरिका का अंतरिक्ष यान मगैलन शुक्र ग्रह पर पहुंचा और उतरने के कुछ ही देर बाद उसका केलिफोर्निया स्थित संचालन केन्द्र से संपर्क टूट गया।
2004:संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।