1573 : अकबर ने गुजरात फतह किया।
1666 : लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हज़ार इमारतें नष्ट हो गयीं।
1775 : पहले अमरीकी युद्ध पोत 'हानाÓ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया।
1789 : अमरीका में राजस्व विभाग बनाया गया।
1926 : इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।
1930 : 'क्वेश्चन मार्कÓ नामक विमान ने यूरोप से अमरीका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।
1945 : जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1945 : हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।
1946 : जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।
1956 : हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढहने से 125 लोगों की मौत।
1962 : सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।
1969 : अमरीका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टैलर मशीन (एटीएम) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।
1970 : कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक का उद्घाटन हुआ।