सेंटर ऑफ इकनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (सीईबीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2025 तक दुनिया की पांचवीं और 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।
भारत 2019 में ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था लेकिन 2020 में वह फिर से छठे स्थान पर फिसल गया।
सीईबीआर की वार्षिक रिपोर्ट शनिवार को जारी की गई। इसमें कहा गया है कि कोरोना महामारी और रुपये की कमजोरी के चलते भारत छठे स्थान पर खिसक गया है। भारत 2025 में फिर से ब्रिटेन से आगे निकल जाएगा। जापान 2030 के दशक की शुरुआत तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा उसके बाद भारत उससे आगे निकल जाएगा। जर्मनी चौथे से पांचवें नंबर पर खिसक जाएगा। अभी पांचवें नंबर पर मौजूद ब्रिटेन 2025 में छठे स्थान पर खिसक जाएगा।