छत्तीसगढ़ के बालोद में पर्यावरण बचाने की मुहिम में जुटे एक्टिवस्ट वीरेंद्र सिंह गुनगुना इन दिनों चर्चा में हैं। वह पेड़ों को काटे जाने से रोकने के लिए उन पर भगवान की तस्वीरें चिपका रहे हैं। पर्यावरण एक्टिविस्ट वीरेंद्र सिंह को ग्रीन कमांडों के नाम से भी जाना जाता है। वो कहते हैं कि हमें विकास चाहिए लेकिन इसके लिए जंगलों के विनाश को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह इन दिनों 2900 पेड़ों को कटने से बचाने की मुहिम में जुटे हुए हैं। दरअसल बालोद जिले के अंतर्गत आने वाले दैहान तरौद से एक बाइपास रोड को प्रस्तावित किया गया है। रोड चौड़ीकरण के लिए 2900 पेड़ों को काटा जाना है। इसके विरोध में पर्यावरण प्रेमी सड़कों पर उतर आए हैं। वह पेड़ों पर भगवान की तस्वीरें लगा रहे हैं। वीरेंद्र सिंह का कहना है कि हर पेड़ में ईश्वर का वास होता है, वह हमें प्राण वायु देती है लेकिन विकास के नाम पर उन्हें ही खत्म कर रहे हैं। इससे प्रकृृति का संतुलन बिगड़ सकता है।
पेड़ न कटें, इसलिए कार्यकर्ता चिपका रहे भगवान के फोटो
