आज के समय में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं। हमारा हर एक छोटे से छोटा काम बड़ी ही आसानी से हो जाता है। वहीं, बात अगर बैंकिंग क्षेत्र की करें, तो इसमें भी बड़ा बदलाव आया है। नेट बैंकिंग से लेकर एटीएम तक, नाजाने ऐसी ही कितनी सुविधाएं हमको मिलती हैं। लेकिन इन सबके बीच साइबर क्राइम भी काफी बढ़ा है। कुछ जालसाज लोगों को आर्थिक रूप से चूना लगाते हैं, और उनकी मेहनत की कमाई को उड़ा लेते हैं। ऐसे में हमें हमेशा इन लोगों से सावधान रहना चाहिए। ये आपको बैंक कर्मचारी बनकर कॉल करते हैं और फिर अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर आपसे आपकी बैंक की जानकारी ले लेते हैं, जिसके बाद आपको आर्थिक रूप से भारी नुकसान तक हो सकता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि अगर आपको भी फ्रॉड कॉल आता है, तो आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए? अगर आपको किसी फ्रॉड नंबर से कॉल आता है, तो आपको इसे ब्लॉक कर देना चाहिए। इस तरह के कॉल आपसे आपकी बैंक जानकारी लेकर आपको चूना लगाने का काम करते हैं। वहीं, इस तरह के नंबर से कॉल आने पर उसे कभी न उठाएं। साइबर क्राइम करने वाले जालसाज आपके बैंक के कर्मचारी बनकर कॉल करते हैं, और फिर आपके बैंक खाते से पैसे उड़ा लेते हैं। ऐसे में आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत करनी चाहिए और उनको वो नंबर भी दें, जिससे कॉल आई थी। साथ ही आपको अपने बैंक को भी इस बारे में सूचित करना चाहिए। उनको बताना चाहिए कि कैसे और किस नंबर से उन्हें फ्रॉड कॉल आया था। बैंक भी इसमें आपकी पूरी मदद करता है। अपने सभी पासवर्ड तुरंत बदल लें। वहीं, तीसरा कदम आपको ये उठाना चाहिए कि अपने सभी बैंकिंग पासवर्ड और एटीएम कार्ड के पिन को बदल लेना चाहिए। ऐसा सुरक्षा की दृष्टि से सही माना जाता है। इसलिए आपको ये कदम उठा लेना चाहिए।
अगर आपको भी आते हैं फ्रॉड कॉल तो जरूर करें ये तीन काम, नहीं होगा नुकसान