दुलियाजान, गुवाहाटी : मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने 15-18 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड टीकाकरण के राष्ट्रव्यापी अभियान के हिस्से के रूप में सोमवार को दुलियाजान में ऑयल इंडिया एचएस स्कूल  में राज्य में अभियान की शुरुआत की। ऑयल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से डिब्रूगढ़¸ जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति, डिब्रुगढ़¸ की ओर से आयोजित शिविर में कुल  405 पात्र स्कूली छात्रों को वैक्सीन प्रदान  की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद भारत ने ओमिक्रोन संस्करण के प्रसार और देश में कोविड -19 मामलों में वृद्धि के बीच सोमवार से कोविड-19 के खिलाफ 15-18 वर्ष  आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज खतरनाक वायरस के खिलाफ लंबी लड़ाई में एक और महत्वपूर्ण बिंदु है, जबकि पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोगों में संक्रमण का स्तर और मृत्यु दर कम है। इसलिए राज्य सरकार राज्य के सभी पात्र लोगों को टीकाकरण के दायरे में लाने का प्रयास कर रही है। असम में अब तक  2,17,36,397 लोगों को पहली खुराक मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक एक लाख लोगों को टीके की पहली खुराक नहीं मिली है और इनमें से 70 हजार अकेले कार्बी आंगलांग और पश्चिमी कार्बी आंगलांग जिलों के हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हम 10 जनवरी से फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए कोविड वैक्सीन की एक एहतियाती तीसरी खुराक शुरू करने जा रहे हैं। इसी तरह सभी वरिष्ठ   नागरिकों को सह-रुग्णता है और जिन्होंने अपनी दूसरी खुराक से 9 महीने पूरे कर लिए हैं, उन्हें भी 10 जनवरी से तीसरी खुराक मिलेगी। हम भारत बायोटेक के कोवैक्सिन के साथ 15-18 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण की दोनों खुराक को कम अवधि के भीतर पूरा करने की योजना बना रहे हैं ताकि वे आत्मविश्वास से अपनी आगामी अंतिम परीक्षा में शामिल हो सकें। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, कृषि मंत्री अतुल बोरा, बिजली मंत्री बिमल बोरा, चाय जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री संजय किशन और दुलियाजान विधायक तेरस ग्वाला भी मौजूद थे। हमारे गुवाहाटी संवाददाता के मुताबिक असम सरकार की पहल पर  आज से राज्य भर में 15 से 18 आयु वाले किशोर तथा किशोरियो के लिए  टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। नेशनल हेल्थ मिशन(एनएचएम) से  मिली जानकारी के अनुसार आज कामरुप (मेट्रो) जिल में कुल 16 स्थानों पर कुल 1477 तथा कामरुप (ग्रामीण) जिले में 58 स्थानों पर कुल 4370 लोगों का टीकाकरण किया गया। आज स्वास्थ्यमंत्री केशव महंत ने दिसपुर स्थित गोपाल बोड़ो सरकारी उच्चतर माध्यमिकि विद्यालय में 15-18 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए रन फॉर टींस नामक अभियान का विधिवत रूप में शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के युवा कल के भविष्य हैं, इस कारण कोरोना महामारी को दूर भगाने के लिए किशोर तथा किशोरी का टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया ताकि राज्य के सभी किशोर व किशोरी सुरक्षित हो सके। इनकी सुरक्षा के साथ ही राज्य हर क्षेत्र में सुरक्षित हो पाएगा। इस विद्यालय में प्रिसिंपल की देखरेख में 6 एनएम कर्मियों में विद्यालय के 240 किशोर तथा किशोरियों को टीका लगाया, जिनमें बर्नाली भुइयां दास,वनज्योति देवरी,रंजीता हलोई,मीनू प्रभा देवी और दीपिका कलिता के साथ ही हिमाक्षी बरूवा ने टीका लगाया, वहीं दूसरी ओर जीेनबी रोड के गुवाहाटी क्लब स्थित तरुण चौधरी गर्ल्स हाई स्कूल,उजान बाजार स्थित कामरूप अकादमी  के साथ ही अन्य विद्यालयों में भी 15 -18 के किशोर तथा किशोरियों को कोरोना का टीका दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आज कामरुप (मेट्रो)जिसमें कुल 16 स्थानों पर 1477 तथा कामरुप (ग्रामीण) जिलें में 58 स्थानों पर कुल 4370 लोगों को कोरोना का टीका दिया गया।