प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक हो गई।  इस चूक के लिए अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए कई बड़ी बातें कहीं हैं। दरअसल, कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है उस स्टोरी को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि, पंजाब में जो हुआ, वो शर्मनाक है। प्रधानमंत्री पर इस तरह हमले का मतलब है, देश के हर नागरिक पर हमला। यह हमारे प्रजातंत्र पर भी हमला है।