बोकाजान : कार्बी आंग्लांग जिले के बोकाजान में पुलिस ने सोने की तस्करी के आरोप में महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला ने आधा किलो सोना अपने प्राइवेट पार्ट में छुपाकर रखा था। सूत्रों के हवाले से पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर सोने की तस्करी होने की आशंका है। इस आधार पर पुलिस ने अपना तलाशी अभियान को बढ़ाया और दो तस्करों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की। जानकारी के अनुसार नगालैंड के कोहिमा से गुवाहाटी जा रही एक बस में सवार दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला ने सोने को अपने प्राइवेट पार्ट में छुपाकर रखा था, जिससे किसी को कोई शक न हो सके और आसानी से सोने की तस्करी की जा सके। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर सोने को बचने के लिए मणिपुर के इंफाल से गुवाहाटी ला रहे थे। सोने को जब्त कर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि राज्य में इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस एक खास रणनीति बना रही है। ऐसे में आने वाले समय में पुलिस की तरफ ज्यादा से ज्यादा सख्ती बरती जाएगी और तलाशी अभियान को बढ़ाया जाएगा, जिससे अपराधी भाग न सके। वहीं दूसरी तरफ मामले पर महकमा पुलिस अधिकारी जॉन दास का कहना है कि एक गुप्त सुचना के आधार वृहस्पतिवार को मणिपुर से गुवाहाटी जा रही एक बस में दो तस्करों के होने की खबर मिली थी, जिसके तहत हमें बस को रोका और एक महिला तथा उसके साथ युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद दोनों की अलग-अलग तलाशी ली गई और आधा किलो सोना बरामद किया। पुलिस ने बताया कि महिला अपने गुप्तांग में आधे किलो वजन के तीन बिस्कुट छुपाए हुए थी। आरोपियों की पहचान इंदु ग्वाला पोंगरा और उगेश पोंगरा के रूप की गई है।
बोकाजान : सोने की तस्करी कर रही महिला सहित दो गिरफ्तार