गुवाहाटी : नए साल में देश के अन्य भागों की तरह असम में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। इसी कड़ी में आज सोमवार को  48 हजार 964 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 2198 लोग संक्रमित  पाए गए, उनमें 760 कामरुप (मेट्रो) में पाए गए। स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने ट्वीट के जरिए  बताया कि  10  जनवरी को असम में 48 हजार 964 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जिसमें राज्यभर में 2198  तथा केवल कामरूप (मेट्रो) जिले में 760  लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।  9 जनवरी को राज्य में  988 तथा केवल कामरूप (मेट्रो) जिले में 490 तथा  8  जनवरी को राज्यभर में 1,254 तथा केवल कामरूप (मेट्रो) जिले में 472 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उल्लेखनीय है कि बिहू के पूर्व इस तरह से संक्रमण बढ़ने से यह जातीय त्योहार बुरी तरह प्रभावित होता दिख रहा है। ऐसे में राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि जिस तरह से पहली जनवरी को छूट दी गई थी, वैसी छूट उरुक्का के मौके पर देना संभव नहीं हो पा रहा है।