गुवाहाटीः राज्य में भोगाली बिहू की तैैयारी अंतिम चरण में है। इसी बीच असम में कोरोना महामारी भी अजगर की तरह हर दिन अपना फन फैला रही है, जिसके चलते मृत्यु दर में डबल के साथ ही संक्रमण दर में तेजी से वृद्धि जारी है। बीते कल भले ही कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई थी परंतु आज मृत्युदर  4 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने ट्वीट के जरिए  बताया कि  12  जनवरी को असम में 49 हजार 915  लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिनमें राज्यभर से 3274  तथा केवल कामरूप (मेट्रो) जिले में 1138 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए,जबकि गत कल राज्यभर में  2837  तथा कामरूप (मेट्रो) जिले में 870 ,परसो 2198 तथा केवल कामरूप (मेट्रो) जिले में 760  लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। कुल मिलाकर देंखे तो गुवाहाटी सहित पूरे राज्य में तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। खासतौर पर गुवाहाटी में इसकी लगातार बढ़ोत्तरी चिंता का विषय है। जानकारों का कहना है कि यदि जांच की संख्या और बढ़ाई गई तो वर्तमान संख्या से बहुत अधिक संक्रमितों की संख्या सामने आएगी।