ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने किशोरों को कोविड टीके की बूस्टर खुराक देने को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत 16 और 17 साल आयु वर्ग के किशोर सोमवार से बूस्टर खुराक के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। ब्रिटेन में टीकाकरण संबंधी संयुक्त समिति की ओर से अब तक टीके की तीसरी खुराक 18 साल या उससे अधिक आयु के लोगों या कोविड-19 के अत्याधिक जोखिम की चिकित्सा श्रेणी वाले किशोरों के लिए ही प्रस्तावित थी।
बूस्टर डोज