जोरहाट : आसू नेता अनिमेष भूइयां हत्याकांड का अभियोगनामा (चार्जशीट)आज सोमवार को जोरहाट पुलिस ने जोरहाट जिला सत्र न्यायधीश अदालत में पेश किया। घटना के पचास दिन बाद आज पुलिस ने 880 पन्नों वाले चार्जशीट के अलावा भी केस डायरी अदालत में पेश की गई। जिला पुलिस अधीक्षक अंकुर जैन ने बताया कि चार्जशीट में घटना से जुड़े 14 आरोपियों के खिलाफ सबूत होने की बात कही गई है। साथ ही 76 गवाहों की मौजूदगी बताई गई है। जानकारी के अनुसार घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न इलाकों से पंद्रह लोगों को गिरफ्तार किया था। आज पुलिस ने घटना से जुड़े मोहन चंद्र दास (71), मंटू दास उर्फ बंगाली (31), चिरंजीत दास उर्फ कलिया (25), होरु लोरा दास उर्फ बिहगुटी (19),विक्रम दास उर्फ जेटली(28), अविनाश बोरा (23), संजू दास उर्फ अकनी (35), रातुल दत्त उर्फ कलिया (33), जितेन दास उर्फ टिकिरा (25), देवो दास उर्फ टिकू (19), नीरज दास उर्फ कोला लोरा उर्फ कोलाई दा (35) और एक नाबालिक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, वहीं पुलिस अधीक्षक जैन ने बताया कि जोरहाट पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तीन जांच टीम का भी गठन किया था और टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नेतृत्व में घटना की बारीकी से जांच की गई थी,वहीं मामले के वीडियों फुटेज भी निरीक्षण के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेजे गए थे। वहां विशेष तकनीक के जरिए वीडियो फुटेज का निरीक्षण किया गया और आरोपियों का घटना में जुड़े होने का सबूत भी प्राप्त किया गया। दूसरी ओरं अधीक्षक जैन बताया कि घटना की जांच आगे बढ़ाने के लिए मौके पर मौजूद लोगों को गवाही देने के लिए अनुरोध किया गया था। पुलिस केअनुरोध पर कई लोगों ने वीडियो फुटेज और गवाही के लिए आगे आए। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना को लेकर गिरफ्तार किए गए 15 आरोपियों में से मुख्य आरोपी कोला लोरा उर्फ नीरज दास का सड़क हादसे में मौत हो गई थी, वहीं घटना में एक नाबालिक के भी जुड़े होने का सबूत मिला है। हालांकि उन्हें बाल सुधार गृह में भेजा गया है, वहीं अन्य एक आरोपी सुभाष बोरा के खिलाफ पुलिस को सबूत नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए 15 आरोपियों में से 14 के खिलाफ अभियोगनामा तथा केस डायरी पेश की है।
अनिमेष भूइयां लिंचिंग मामला जोरहाट पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट