गुवाहाटी : असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (एएचएसईसी) ने मंगलवार को हायर सेकेंडरी की फाइनल परीक्षा-2022 की डेटशीट जारी कर दी । परीक्षा 15 मार्च से शुरू होगी और 12 अप्रैल, 2022 को समाप्त होगी परीक्षा दो पालियों- सुबह और दोपहर में आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली सुबह नौ बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे समाप्त होगी और दोपहर की पाली दोपहर 1.30 बजे शुरू होगी और शाम साढ़े चार बजे समाप्त होगी। छात्रों को केवल प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दस मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक होंगी।