डिब्रूगढ़ : महानगर के बाद अब छोटे-छोटे शहरों और गांवों में ओमिक्रोन के बढ़ने की एक्सपर्ट के खुलासे  के बाद असम के डिब्रूगढ़ में बढ़ रहे संक्रमण पर स्वास्थ्य विभाग के नॉडल अधिकारी डॉ.नव ज्योति गोगोई ने चिंता व्यक्त की। डॉ. गोगोई ने ट्वीट कर बताया कि सोमवार को डिब्रूगढ़ जिले में कोविड से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 320 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। डिब्रूगढ़ में अभी तक कोविड के 2617 केस सक्रिय हैं। डॉ नव ज्योति गोगोई ने प्रहरी संवाददाता को बताया कि डिब्रूगढ़ में भी ओमिक्रोम के केस में वृद्धि हुई है। लेकिन मृत्यु दर कम है। ज्यादातर स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सक कोविड से संक्रमित है। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क लगे के साथ ही सामूहिक दूरी का पालन करने का आह्वान किया। डॉ. नव ज्योति गोगोई ने आईसीएमआर डिब्रूगढ़ के की ओर से  हाल ही में किए गए एक शोध में लिए गए 28 लोगों के नमूने लिए और सभी ओमिक्रोम संक्रमित मिले, जिसका मतलब की ओमिक्रोम संक्रमण की दर शत प्रतिशत है। इसलिए लोगों को सावधान होना जरूरी है। ओमिक्रोम के संक्रमण की दर में वृद्धि तो हो रही है पर अस्पतालों में लोग कम भर्ती हो रहे है। क्योंकि ओमिक्रोम के लक्षण कुछ सामान्य है। जिस कारण असम मेडिकल कॉलेज एंड चिकित्सालय में ओमिक्रोम संक्रमितों की भर्ती कम हुई है। इस बात को जानकारी देते हुए  असम मेडिकल कॉलेज एंड चिकित्सालय के अध्यक्ष डॉ संजीब काकोटी ने बताया कि लोग अत्याधिक संक्रमित हो रहे है पर ओमिक्रोम संक्रमण के लक्षण सामान्य है। अन्य रोगों से जो लोग ग्रसित है वैसे ही अस्पताल में भर्ती है। लेकिन उसमें से भी एकाध ही लोग ऑक्सीजन या वेंटिलेटर पर है, जबकि मेडिकल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है और अन्य व्यवस्था भी प्रयाप्त मात्रा में है। फिर लोगों से आह्वान है कि वे कोविद प्रोटोकॉल का पालन करें और संक्रमित होने से बचे।