गुवाहाटी : गुवाहाटी में एक नर्स ने एक अस्पताल में काम के दौरान एक डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। घटना 25 जनवरी और 26 जनवरी की दरम्यान रात को हुई जब नर्स अपनी रात की पाली के दौरान काम कर रही थी। पुलिस के सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को नूनमाटी स्थित गुवाहाटी रिफाइनरी अस्पताल के 2नं. कैबिन में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज के देखभाल कर रही एक एनजीओ के नर्स को अस्पताल के चिकित्सक डॉ. भास्कर बरुवा ने बलात्कार की कोशिश की। नर्स ने किसी तरह उससे भागकर अपने को बचाने में कामयाब हो गई। नर्स ने कहा कि उस समय डॉ.बरुवा नशे की हालत में थे। इस संदर्भ में उसने नूनमाटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 की तहत 45/22 नंबर में मामला दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी चिकित्सक फरार है।
नर्स ने डॉक्टर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप