गुवाहाटीः गणतंत्र दिवस पर कोरोना महामारी का कहर कुछ ज्यादा ही दिखा। बीते बुधवार तथा आज  वृहस्पतिवार को राज्य में कोरोना से मरने   वालों की संख्या 42 तक पहुंच गई। साथ ही नए संक्रमण के 5628 मामले सामने आए, जो राज्यवासियों के लिए बहुत ही चिंता का कारण है। स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने बताया कि आज 27 जनवरी को राज्य में कोरोना से 20 लोगों की मौत हुई। असम में 44 हजार 389  लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जिसमें राज्यभर में  3677 तथा केवल कामरूप (मेट्रो) जिले में 768  लोग कोरोना संक्रमित पाए गए ।  गत कल 26  जनवरी को असम में कुल 21 लोगों की मौत हुई थी, 19 हजार 803  लोगों की कोविड-19 जांच की गई थी। जिसमें राज्यभर में  1951 तथा केवल कामरूप (मेट्रो) जिले में 422  लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।