गुवाहाटीः केंद्रीय बिजली एवं ऊर्जा मंत्री आर.के सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का नया बजट कल्याणकारी और विकासोन्मुखी है। रविवार को श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित व्यवसायियों, अर्थशास्ति्रयों, बुद्धिजीवियों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ बजट पर केंद्रीय मंत्री एक संवादात्मक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाता है,क्योंकि यह देश की अर्थव्यवस्था को जीवंत बनाने के लिए क्या करना चाहता है। केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में वैश्विक महामारी के बावजूद तीसरे देश की अर्थव्यवस्था जीडीपी के 9.2 की तेज दर से बढ़ रही है और जल्द ही दोहरे अंक के आंकड़े तक पहुंच जाएगी। बजट को पूंजीवादी करार देने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया कि बजट को पूंजीवादी कैसे कहा जा सकता है, जब उसने बुनियादी ढांचे के विकास, गरीब लोगों के लिए आवास इकाइयों, गरीबों और हाशिए के वर्गों के लिए स्वास्थ्य बीमा के लिए भारी प्रावधान किए हैं। समाज में गरीब ग्रामीण परिवारों के लिए विद्युतीकरण और पाइप जल कनेक्शन, गरीब लोगों के लिए रसोई गैस कनेक्शन,सार्वजनिक क्षेत्र में भारी निवेश के माध्यम से रोजगार सृजन जैसे कार्य की रूप-रेखा साफ तौर से देखी जा सकती है। सिंह ने कहा कि सरकार सड़क के बुनियादी ढांचे, दुर्गम क्षेत्रों में रोपवे और अन्य क्षेत्रों में 2800 करोड़ रुपए के बड़े प्रावधान करके असम और उत्तर पूर्व क्षेत्र में सतत विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सिंह ने बिजली के मोर्चे पर अच्छी प्रगति के लिए असम बिजली विभाग की सराहना की और अन्य सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बिजली क्षेत्र के विकास पर असम सरकार की पहल का पालन करने की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने खुलासा किया कि इस साल के बजट में असम के लिए 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की 24 नई सड़क परियोजनाएं शुरू का करने का प्रस्ताव हैं। असम के लिए चार मेगा फूड पार्कों के साथ कृषि समूहों को बजट में शामिल किया गया है। उन्होंने 2022-023 के लिए पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के लिए आवंटन का भी खुलासा किया। सिंह ने विद्युत क्षेत्र में प्रगति के लिए वर्तमान राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण घरों के विद्युतीकरण में अच्छी प्रगति के साथ-साथ दक्षता स्तर में वृद्धि के साथ ट्रांसमिशन घाटे में भारी कमी आई है। उन्होंने यह भी कहा कि लगभग चार लाख की संख्या में बचे हुए परिवारों को शामिल किया गया है और काम जोरों पर चल रहा है। परिवार केंद्रित दलों के विपरीत भाजपा पार्टी का एकमात्र मंत्र विकास और देश को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाना है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार सृजनए नई सड़कों, कारखानों, रेलवे लाइनों का निर्माण, 400 वंदे मातरम ट्रेनों की शुरूआत आदि का उद्देश्य भारत को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाना है। केंद्रीय मंत्री सिंह ने उल्लेख किया कि रक्षा क्षेत्र में पूंजीगत व्यय का 68 प्रतिशत स्थानीय बाजार से खरीदा जाएगाए जिससे सरकार के आत्मनिभर भारत बनाने में सहायक साबित होगा। इससे मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्षए भाजपा भावेश कलिता,राज्य के बिजली मंत्री बिमल बोरा,समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का संवाद, कहा- आम बजट कल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी