पूर्वांचल प्रहरी कार्यालय संवाददाता
गुवाहाटी : केंद्रीय पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बुधवार को विभिन्न बंदरगाहों की ओर से कारोबार सुगमता (ईओडीबी) और प्रौद्योगिकी के जरिए परिचालन दक्षता (ओईटीटी) में सुधार के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की। यह पहल पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय योजना के तहत वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही है। इस संबंध में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार सोनोवाल ने इस दौरान कहा कि बंदरगाहों और अन्य द्वारा किए जा रहे एकीकृत प्रयासों से देशभर में विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि बंदरगाहों और अन्य के एकीकृृत प्रयास पूरे देश में विकास कार्यों को गति देंगे। प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना से लोगों,किसानों व मछुआरों की सहायता और भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सोनोवाल ने अधिकारियों से आत्मनिर्भर भारत मिशन को बढ़ावा देने और कौशल विकास पर जोर देने को कहा जिससे देश के युवाओं को भी लाभ मिले सके।