नई दिल्ली : टाटा संस ने एयर इंडिया में बदलाव की शुरुआत करते हुए नया एमडी और सीईओ चुन लिया है। टाटा ग्रुप ने टर्किश एयरलाइन के पूर्व चेयरमैन इलकर आयशी को एयर इंडिया की कमान सौंपी है। इसके लिए टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष एन चंद्रशेखरण की मौजूदगी में बोर्ड की अहम बैठक हुई, जिसमें उनकी नियुक्ति पर मुहर लगाई गई। वे 1 अप्रैल से कार्यभार संभालेंगे। गौरतलब है कि 51 वर्षीय के इलकर आयशी का जन्म 1971 में इस्तांबुल में हुआ था। उन्हें साल 2015 में टर्किश एयरलाइन का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। सात साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद बीती 26 जनवरी 2022 को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद अब उन्हें एयर इंडिया की कमान सौंपी गई है। उन्होंने 1994 में बिल्केंट यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटिकल साइंस एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में अपनी पढ़ाई पूरी की है। 1995 में आयशी ने इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी में पॉलिटिक साइंस पर एक रिसर्च प्रोजेक्ट किया था और उसके 1997 में उन्होंने इस्तांबुल की मरमारा यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस मास्टर प्रोग्राम पूरा किया।
एयर इंडिया की कमान इलकर आयशी के हाथ