गुवाहाटी : राज्य विधानसभा की बजट बैठक 14 मार्च से शुरू होगी और पहली अप्रैल तक चलेगी।  विधानसभा सचिवालय के सूत्र के अनुसार 14, 15, 16, 17, 22, 28, 29, 30, 31 मार्च तथा 1 अप्रेल को लेकर कुल 10 दिन विधानसभा का सत्र चलेगा। राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी के अभिभाषण से बैठक की शुरुआत होगी। 16 मार्च को वित्तमंत्री अजंता नेउग सदन में 2022-23 वर्ष के लिए  बजट दाखिल करेंगी। वित्तमंत्री ने एक सर्वांगीण तथा जनता के हितकारक बजट दाखिल करने के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों सहित वित्त व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पक्षों से चर्चा संपन्न कर चुकी है। उसी दिन वार्षिक वित्त प्रतिवेदन तथा असम परिपूरक विनियोग विधेयक 2022 भी पारित होगी। सूचना के अनुसार 31 मार्च को विधानसभा में कई विधेयक पारित होगी।