दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से साइकिल को आतंकवाद से जोड़े जाने को गरीबों पर चोट करार देते हुए उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में भाजपा विरोधी धड़े का साथ देने का संकेत दिया। सपा को घेरने के लिए अहमदाबाद बम धमाकों  में साइकिल का इस्तेमाल किए जाने संबंधी तंज को साइकिल चलाने वाले गरीबों पर चोट करार दिया।