मास्को/ कीव/ वाशिंगटन : रूस-यूक्रेन की लड़ाई गंभीर हो गई है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस के हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए एक हेल्पलाइन जारी की है। उनके कार्यालय ने बताया कि अभी तक 15 राज्यों के 100 से अधिक छात्र और अभिभावक इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर चुके हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी में सहायता के लिए नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में और कीव में भारतीय दूतावास में कंट्रोल रूम के अलावा मंत्रालय की टीमें पश्चिमी यूक्रेन और पड़ोसी सीमा क्षेत्रों में मौजूदगी बढ़ाई गई है। अंतरराष्ट्रीय शतरंज फेडरेशन काउंसिल (एफआईडीई) ने फैसला किया है  क 44वां शतरंज ओलंपियाड रूस में आयोजित नहीं होगा। इसमें दिव्यांग खिलाडç¸यों के लिए प्रतियोगिता और एफआईडीई कांग्रेस का आयोजन भी शामिल है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए योजना तत्काल तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने केंद्र सरकार से इसकी मांग की है। हमें विश्वास है कि सरकार कुछ योजना बनाएगी और उसी हिसाब से हमें जानकारी देगी। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा है कि भारत के 470 से अधिक छात्र आज पोरुब्ने-सिरेट सीमा के जरिए यूक्रेन से बसों के जरिए रोमानिया के लिए रवाना हो गए हैं। दूतावास ने कहा कि हम सीमा पर मिले भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए उन्हें पड़ोसी देशों में पहुंचा रहे हैं। आंतरिक इलाकों से आने वाले भारतीयों को दूसरे स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी बोर्ड ने सबी अतंर्राष्ट्रीय खेल संघों से अनुरोध किया है कि वह रूस और बेलारूस में होने वाले अपने सभी कार्यक्रमों को या तो दूसरे स्थान पर आयोजित कराएं या फिर रद्द कर दें। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों का एक समूह 26 फरवरी को एक विशेष उड़ान के जरिए नई दिल्ली पहुंचेगा। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन इन लोगों की अगवानी करेंगे। यूक्रेन में फंसे एक भारतीय छात्र का कहना है कि हम इस समय यूक्रेन के पूर्वी इलाके के खार्कीव में एक अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में हैं। निकालने का काम पोलैंड के रास्ते हो रहा बहै। हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि हम किस तरह बचाव स्थलों तक पहुंच पाएंगे।  यूरोपीय संघ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गी लैवरोव की यूरोपीय संपत्तियों को फ्रीज करने पर सहमति व्यक्त की है। यह फैसला रूस के यूक्रेन पर हमले की वजह से लिया गया है। भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर आशीष मोघे ने कहा है कि वायु सेना यूक्रेन से हमारे नागरिकों को निकालने के लिए हर आवश्यकता के लिए तैयार है।