विश्व हिंदू परिषद (विहिप)के पूर्व प्रमुख प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव जीतना कठिन होगा क्योंकि वहां किसान व्यथित और नाराज हैं। किसान मुआवजे के साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी का इंतजार कर रहे हैं जबकि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने दोनों पर ही कदम नहीं बढ़ाया है।