गुवाहाटीः वन मंत्री परिमल शुक्लवैद्य के खिलाफ फिर से दिसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अतुल बोरा ने आवाज उठाई। विधायक बोरा ने रविवार को मीडिया को बताया कि जमीन के दलाल, भूमाफियाओं से वन विभाग भरा पड़ा है। वनमंत्री परिमल शुक्लवैद्य मंत्री के योग्य नहीं है। उन्हें विभाग से हटा देना चाहिए। उन्होंने मीडिया के सामने सवाल उठाया कि वन विभाग माफियाओं से भर चुका है, यह बात वन मंत्री जानते है या नहीं? अगर जानते हैं तो कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं। डिमरिया और आमसांग अभयारण्य फिलहाल भूमाफियाओं से भर चुका है। ऐसे में उनका मंत्री बनकर रहना कितना सही है। असमवासियों के सामने हम क्या जवाबदेही नहीं होंगे? विधायक अतुल बोरा ने कहा कि एआईयूडीएफ के बड़े नेता के करीबी ने आमसांग अभयारण्य की मिट्टी की कटाई कर पूरे अभयारण्य में ध्वंस लीला जारी है। उल्लेखनीय है कि विधायक बोरा ने इससे पहले भी वन मंत्री की सार्वजनिक तौर पर चर्चा की थी। उन्होंने मंत्री शुक्लवैद्य को वन विभाग से हटाने की भी मांग की थी।
परिमल शुक्लवैद्य वन मंत्री के योग्य नहीं : अतुल बोरा