राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री पड़ोसियों के बीच साझा सुरक्षा चुनौतियों के समाधान के लिए सहयोग को मजबूत करने का बुधवार को आह्वान किया। दिन में पहले मालदीव पहुंचे डोभाल ने यहां 5वीं एनएसए-स्तरीय कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (सीएससी) बैठक को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।