गुवाहाटी : कहा जाता है कि गुवाहाटी के एक युवक के सहित पांच असम के युवक अल्फा (आई) में शामिल हो गए हैं। प्रतिबंधित संगठन अल्फा में शामिल होने के लिए पांच युवा सीमा पार कर म्यामां पहुंचे गए हैं। सूत्रों के अनुसार 22 मार्च को अल्फा नेता एसेंग की देखरेख में पांच युवा अल्फा में शामिल हुए। साथ ही माना जा रहा है कि 22 मार्च की दोपहर को वे म्यामां अल्फा के कैंप पहुंच चुकें हैं। अल्फा सूत्रों के अनुसार 22 सितंबर,2021 से 22 मार्च, 2022 तक पुलिस और कृृषि विभाग के अधिकारियों सहित 220 से अधिक युवा अल्फा (आई) में शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार अल्फा ने अपने नए कैडरों के प्रशिक्षण इस साल जनवरी से ही म्यामां में शुरू कर दिया था,जो आज भी जारी है। इसमें एक ग्रूप पहले ही प्रशिक्षण ले चुका है और दूसरे ग्रूप के नए कैडरों को प्रशिक्षण देने की तैयारी चल रही है। अल्फा की ओर जारी एक बयान में कहा गया है कि आज जो पांच युवा अल्फा में शामिल हुए हैं उनमें बरपेटा सदर के धनजीत दास,बक्सा के गोवर्धन उद्धव दास, तामुलपुर कुमारीकाटा के निरंजन डेका, गुवाहाटी नारंगी के जुगल शर्मा और जोरहाट निमाती के अंकुर दास हैं। उल्लेखनीय है कि अल्फा ने 20 मार्च को एक बयान जारी कर कहा था कि वह अल्फा में युवाओं का भर्ती करना जारी रखेगा और संगठन किसी भी चुनौती का सामना किया जाएगा।
असम के पांच और युवक अल्फा (आई) में शामिल, पहुंचे म्यामां