गुवाहाटी: मुख्यमंत्री डॉ.हिमंत विश्वशर्मा ने रविवार को राज्यसभा चुनाव के बारे में कहा कि दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन की जीत तय है। मुख्यमंत्री शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि असम की दोनों राज्यसभा की सीटों पर होने वाले चुनाव के छह महीने पहले ही भाजपा की ओर से जीत की इबारत लिखी जा चुकी है। हमने इसके लिए जिन लोगों से बात करनी थी की, विधानसभा के सदस्यों ने हमारे काम-काज से प्रभावित होकर हमसे संवाद किया और राज्यसभा चुनाव की दोनों सीटों पर सत्तारूढ उम्मीदवार को समर्थन करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हमें दोनों सीटों पर जीतने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। हमे जो करना था हमने पहले ही कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है, जिसके कारण विधायकों में असंतोष की भावना पैदा हो रही है। सभी विधायकों सम्मान मिलना चाहिए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शर्मा के बयान से साफ लग रहा है कि सत्तापक्ष के दोनों उम्मीदवार को जीताने के लिए विपक्षी दल के विधायकों ने खुलकर समर्थन करने का भरोसा दिया है। जिससे सत्तारूढ पार्टी अपनी जीत के लिए अभी से आश्वस्त है।
रास की दोनों सीटों पर भाजपा गठबंधन की जीत छह महीने पहले से तय : हिमंत