कीव : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 40 दिन हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रूस की सेना ने एक बार फिर कीव पर कब्जा कर लिया है। वहीं रविवार को कुछ ऐसी तस्वीरें आईं जिनमें देखा जा सकता है कि सडक़ों पर लावारिश लाशें पड़ी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी सेना ने कीव में रूसी सैनिकों पर जमकर गोलीबारी की और इसमें बहुत सारे लोग मारे गए। अब यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि देश के बड़े शहरों के 11 मेयर रूसी सेना के कब्जे में हैं। उनको बंधक बना लिया गया है। इनमें कीव, खेरसन, खारकीव, जोपोरिज्जिया, माइकोलेव और डोनेत्स्क के स्थानीय नेता भी शामिल हैं। उप प्रधानमंत्री इर्याना वेरेश्चुक ने वीडियो मेसेज में यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि रूसी सेना के हमले में  कीव के मोतीजिन विलेज के हेड और उनकी पत्ती की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि रूसी सेना के हमले में कीव के मोतीजिन विलेज के हेड और उनकी पत्ती की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा, हम इंटरनेशनल कमिटी ऑफ रेडक्रॉस  को इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि रूस के हमले के बाद बहुत सारे आम नागरिक गायब हो गए हैं। उनको वापस लाने के लिए सभी को अपनी क्षमता के अनुसार काम करना चाहिए। बता दें कि रविवार को कीव में रूसी सेना के हमले के बाद दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया था। यहां पर कई जगहों पर सडक़ों पर लावारिश लाशें पाई गईं। दूसरी ओर व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ रॉल क्लेन ने कहा है कि रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की आर्थिक और सैन्य सहायता को लेकर अमेरिका पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस युद्ध को ‘समाप्त होने से दूर’ करार दिया। क्लेन ने यूक्रेन के उत्तरी हिस्से में रूसी सैनिकों से लडऩे का श्रेय यूक्रेनियाई लोगों को दिया और कहा कि अमरीका और उसके साझेदार उस देश में ‘लगभग हर दिन’ हथियार भेज रहे हैं।