डिब्रूगढ़:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 28 अप्रैल को असम का दौरा करेंगे। आज डिब्रूगढ़  जिले के लाहोवाल स्थित मटक चाय बागान के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने  26 एंबुलेंसों का लोकार्पण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिब्रूगढ़ और जोरहाट में पूरा हो चुके कैंसर केयर अस्पताल के लोकार्पण के लिए असम के दौरे पर आने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम मेडिकल कॉलेज में निर्मित कैंसर केयर अस्पताल को लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री के डिब्रूगढ़ आना लगभग तय है। उल्लेखनीय है कि करीब दो सौ करोड़ रुपए की लागत से असम मेडिकल कॉलेज में तीसरे स्तर के केंसर अस्पताल का निर्माण हो चुका है। नए कैंसर केयर अस्पताल को कुल 182 बिस्तरों के साथ रेडिएशन, न्यूक्लियर मेडिटाइन, कैमोथैरापी आदि की अधुनिकतम सुविधाओं से लेंस किया गया है।