गुवाहाटीः भारतीय ज्ञानपीठ की ओर से वर्ष 2021 के लिए 56वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान कार्यक्रम सोमवार को नगर के रविंंद्र भवन में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर प्रख्यात असमिया कवि नीलमणि फुकन को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा, सम्मानित अतिथि के रुप में राज्य सरकार के शिक्षामंत्री डॉ. रनोज पेगु, सांस्कृृतिक मंत्री बिमल बोरा के साथ भारतीय ज्ञानपीठ के अध्यक्ष जस्टिस विजेंद्र जैन, भारतीय ज्ञानपीठ के प्रबंध न्यासी साहू अखिलेश जैन व प्रचार भरती के अध्यक्ष प्रतिभा राय के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
नीलमणि फुकन को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलेगा आज