दुलियाजान : आयल इंडिया लिमिटेड के वेबसाइट हैक हो जाने के कारण कंपनी के प्राय: कामकाज बीते कल से ठप है। कल सुबह से ही आयल के इंटरनेट साइबर हैक होने से कंपनी के कार्यालय के कामकाज से लेकर कार्यालय के डाटा आदान प्रदान करना तक बंद हो गया है। उल्लेखनीय है कि कंपनी के इंटरनेट साइबर पर वायरस के प्रकोप पडऩे का संदेह है, लेकिन वहीं यह भी चर्चा है कि आयल इंडिया लिमिटेड की इंटरनेट साइबर किसी ने हैक कर लिया है। उल्लेखनीय है कि यदि आयल की इंटरनेट साइबर हैक हो गया है तो ऐसे में आयल की बहुत क्षति होने की संभावना है। आयल की सभी आवश्यक कागजात नष्ट होने की संभावना है। इस बीच यदि आगामी कल भी आयल की इंटरनेट साइबर की गड़बड़ी का पता नही चलता है तो कल भी आयल का कामकाज ठप रहेगा। मालूम हो किसी अंतर्राष्ट्रीय हैकर ने आयल इंडिया लिमिटेड की प्रधान कंप्यूटर सिस्टम को हैक कर लिया,जिसके कारण आयल के सारे कामकाज रुक गए है। इस सिलसिले में आयल इंडिया ने एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठान को साइबर क्राइम की इस समस्या से निजात दिलाने की जिम्मेदारी सौपी है।
ऑयल इंडिया का वेबसाइट हैक कामकाज हुआ बाधित, सनसनी