कीव/मॉस्को :  यूक्रेनी सेना ने बीएम-27 उरगन मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम ने रूसी सेना पर हमला कर दिया। यूक्रेन युद्ध को आज 55वां दिन है। यूक्रेन ने कुछ वक्त पहले ब्लैक सी में रूस के सबसे बड़े जंगी जहाज मास्कोवा को तबाह कर दिया था। अब शिप की तबाही की झलक लोगों के सामने आई है। यूक्रेन का दावा था उसके मिसाइल  अटैक से मास्कोवा डूबा है जबकि रूस का कहना है कि ऐसा आग लगने से हुआ है न कि यूक्रेन के अटैक से। दूसरी तरफ जपोरिजिया की लोकल गवर्नमेंट का दावा है कि रूस ने उसके 155 नागरिकों का किडनैप कर लिया था, जिनमें से 86 को रिहा कर दिया गया। यानी की अभी भी 69 नागरिक रूस की कैद में हैं। मारियुपोल में सैकड़ों लोग अभी भी स्टील प्लांट में छिपे हुए हैं। इनके लिए ह्यूमन कॉरिडोर बनाने की मांग की गई है। रूस के तीसरे रैंक के कप्तान और लैंडिंग जहाज सीजर कुनिकोव के कमांडर अलेक्जेंडर चिर्वा, यूक्रेन युद्ध में मारे गए। यूक्रेन के इरपिन शहर में 269 लोगों की कब्रें मिलीं। ये सभी आम नागरिक थे जो रूसी हमले में मारे गए। पुतिन ने कहा कि रूस पर प्रतिबंध लगाने से पश्चिमी देशों को ही नुकसान हुआ। रूस पर असर नहीं पड़ा। यूक्रेन पर परमाणु हमले का खतरा भा बढ़ता जा रहा है। रूस-यूक्रेन बॉर्डर के पास रूस के टी-160 बॉम्बर देखे गए हैं। इन जेट्स का इस्तेमाल परमाणु बम ले जाने के लिए किया जाता है। जंग में हजारों रूसी सैनिकों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन ने आरोप लगाया है कि रूस 16 साल के बच्चों को सेना में भर्ती कर रहा है।