नई दिल्ली : 6 महीने तक चली बैठकों और मुलाकातों के दौर के बाद कांग्रेस में प्रशांत किशोर की एंट्री तय हो गई है। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से कह दिया है कि प्रशांत किशोर पार्टी में शामिल होंगे और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने का काम करेंगे। इससे पहले छत्तीसगढ़ के ष्टरू भूपेश बघेल ने सोनिया गांधी से पीके के मसले पर बात की। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी कहा है कि प्रशांत किशोर जैसे स्ट्रैटजिस्ट का अनुभव कांग्रेस के लिए फायदेमंद होगा। सूत्रों के मुताबिक पीके को पार्टी महासचिव का रोल दिया जा सकता है। वे स्ट्रैटजी और अलायंस पर काम करेंगे। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस में पहली बार इस तरह के पद बनाए जाएंगे। यानी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए प्रशांत कांग्रेस की चुनावी रणनीति और दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन पर फैसला करेंगे। अक्टूबर 2021 में राहुल-प्रियंका से मुलाकात में प्रशांत किशोर ने पार्टी में अपनी भूमिका का जिक्र किया था। उस वक्त पार्टी के फैसले लेने वाली सबसे बॉडी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों के विरोध की वजह से पीके की एंट्री टल गई थी, लेकिन अब प्रशांत के कांग्रेस में शामिल होने और उनकी भूमिका पर हाईकमान की मुहर लगभग लग चुकी है।
कांग्रेस में पीके का रोल तय : सोनिया ने कंफर्म की पीके की पार्टी में एंट्री